home page

विश्व रक्तदाता दिवस: फतेहपुर में रक्तदान कर युवाओं ने महादान के लिए दोहराया संकल्प

 | 
विश्व रक्तदाता दिवस: फतेहपुर में रक्तदान कर युवाओं ने महादान के लिए दोहराया संकल्प


फतेहपुर, 14 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं 'मानस रक्तकेंद्र' के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 सजग युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन राज कुमार मौर्य ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि राजकुमार मौर्य ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपका यह छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

रक्तदान करने वालों में अयास, आरिफ़, राजहंस यादव, सचिन कुमार पाण्डेय, राहुल अवस्थी, मनोज, डॉक्टर महेश, अमित राज, यशु रस्तोगी, युवराज सिंह, नितिन पाल, सर्वेंद्र सिंह, राज सिंह, मनीष कुमार सोनी, हरिकेश, रणविजय, राजेश सिंह, रामशंकर, सत्यम, शिव सिंह, राजेश, राजू , हर्षित, संदीप, गुड्डू यादव व रोहित मौर्य रहे।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' से हिमांशु श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, राजेश मौर्य, सत्यम बाजपेई, कंवलजीत सिंह और 'मानस रक्तकेंद्र' के प्रभारी अमन यादव, डॉक्टर कैलाश, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल, अनामिका, विष्णु तथा अंजली ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और व्यवस्थाएं संभालीं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार