home page

लखनऊ पुलिस ने खोये 23 मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए

 | 
लखनऊ पुलिस ने खोये 23 मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए


लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को खोये 23 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को लौटाया। ये फाेन बाजार या सार्वजनिक स्थान पर खाे गए या फिर चाेरी हाे गये थे। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने बताया कि थाना विकासनगर के सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतें मिली थीं। इन खोए मोबाइलों की तलाश में साइबर सेल को लगाया गया था। पुलिस ने सजगता से प्रभावी कार्य करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 23 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। मंगलवार को सभी स्वामियों को बुलाकर उनका खोया हुआ मोबाइल वापस लौटाया है। अपने खोये हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों ने विकासनगर पुलिस टीम की प्रशंसा की है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक