home page

संडीला से बरेली के मध्य चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, अर्जित हुआ 35,485 रुपये का रेल राजस्व

 | 
संडीला से बरेली के मध्य चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, अर्जित हुआ 35,485 रुपये का रेल राजस्व


मुरादाबाद, 19 अगस्त (हि.स.)। । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि बुधवार को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/हरदोई द्वितीय के नेतृत्व में बालामऊ में 3 चेकिंग कर्मचारियों की एक विशेष टीम द्वारा विभिन्न रेल खंडों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष चेकिंग टीम में सीआईटी मधु देवी, सीटीटीआई आशुतोष कुमार एवं टीटीआईअनिल कुमार शामिल रहे।

टीम द्वारा हरदोई से बरेली के मध्य गाड़ी संख्या (15909), बरेली से शाहजहाँपुर के मध्य गाड़ी संख्या (15098), शाहजहाँपुर से संडीला के मध्य गाड़ी संख्या (13152) गहन चेकिंग की गई। अभियान में 21 बिना टिकट पाए गए यात्री मिले जिनसे 16,090 रुपये किराया वसूल किया गया। इसके अलावा 19,395 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अतः कुल 35,485 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल