home page

दक्षिण पूर्व रेलवे में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल की दो ट्रेनें प्रभावित

 | 
दक्षिण पूर्व रेलवे में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल की दो ट्रेनें प्रभावित


मुरादाबाद, 05 अगस्त (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा क्षेत्र में यार्ड संशोधन एवं पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण दो रेलगाड़ियों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी बुधवार काे उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने दी है।

सीनियर डीसीएम के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 18309 सम्बलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस जेसीओ 06 अक्टूबर एवं 08 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस जेसीओ 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग सीटीसी-एसबीपीबाई-जेएसजी-आईबी मार्ग से संचालित की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी रेलगाड़ी की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस अथवा रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल