home page

मुरादाबाद-हरियाणा मार्ग पर चलेंगी दो नई रोडवेज बसें

 | 
मुरादाबाद-हरियाणा मार्ग पर चलेंगी दो नई रोडवेज बसें


मुरादाबाद, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से हरियाणा मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी। परिवहन निगम इस रूट पर दो अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने की तैयारी में है। वर्तमान में मुरादाबाद डिपो से हरियाणा के लिए केवल एक बस चलती है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण मौजूदा बस में अक्सर सीटों की कमी रहती है। इस समस्या के समाधान हेतु परिवहन निगम ने दो और बसें चलाने का प्रस्ताव बनाया है। मुरादाबाद रोडवेज परिक्षेत्र की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजवती ने मंगलवार को बताया कि इससे यात्रियों को समय पर बस मिलेगी और भीड़ कम होगी। उत्तर प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल