home page

बिजली के खंभे में करंट उतर आने से चपेट में आए दो चचेरे भाइयों की मौत

 | 

बाराबंकी, 01 मार्च (हि.स.) थाना असंद्रा क्षेत्र के ग्राम रतौली में रविवार खेत में पानी लगाने के दौरान बिजली के खंभे में करंट उतर आने से दो चचेरे भाइयों की करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने लाठी डंडे से दोनों भाईयों को स्टे वायर से अलग किया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। रतौली गांव निवासी रामकुमार पाल (45) व इनके चचेरे भाई साहेब प्रसाद पाल (48) खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे।

पुलिस ने शवाें का पोस्टमार्टम कराया है। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत होने से परिवार में मातम है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दाेनाें चचेरे भाई आज सुबह खेत में सिंचाई करने गये थे।खेत में लगे बिजली के पोल के स्टे वायर में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आकर दोनाें झुलस गए और अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी