174.40 लाख से होगा मुरादाबाद के डियर पार्क का सुंदरीकरण
| May 8, 2026, 17:57 IST
मुरादाबाद, 08 मई (हि.स.)। मुरादाबाद में रामपुर रोड स्थित डियर पार्क के संचालन के लिए उसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 174.40 लाख की सुंदरीकरण योजना तैयार कर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेज दी गई है। बजट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला वन अधिकारी अविनाश चंद्र ने आगे बताया कि प्रेमवंडर लैंड के पास स्थित संपार संख्या 413-ए पर अतिरिक्त दो लेन ऊपरिगामी सेतु के निर्माण के लिए कार्य योजना जिलाधिकारी से अनुमोदित कराकर विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है।
उन्होंने आगे बताया कि डियर पार्क का पीपीपी मॉडल संभव नहीं है। डियर पार्क के संचालन के लिए 174.40 लाख की सुंदरीकरण योजना तैयार कर प्रेषित की गई है। बजट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

