सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
हमीरपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सुमेरपुर विकासखण्ड क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में रविवार के दिन एक निजी विवाह गृह में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोकभारती मानव सेवा संस्थान ने किया।
वर और वधू पक्षों का आना शुरू हो गया और सुबह लगभग ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए। सम्मेलन में 17 जोड़ों का पाणिग्रहण सम्पन्न हुआ जिनमें से पूजा -अनुज कबीर ,साधना देवी -सुनील ,सोमवती -जगभान ,चांदनी -अमित ,काजल -नरेन्द्र ,जयंती देवी -अशोक ,माधुरी नामदेव -श्यामू ,शिखा तिवारी -मनीष तिवारी ,कोमल - राजकुमार ,सीमा - संदीप ,प्रांशी -अरविंद्र ,रोशनी -उमेश कुमार , मोहनी - चंद्रशेखर, संगीता-मूलचंद,जिंशी-कृष्णा कुमार आदि का विवाह संपन्न हुआ। आयोजक मण्डल ने बताया कि सम्मेलन ने पंजीकरण हेतु वर एवं वधू दोनों पक्षों से 11-11 सौ रुपये शुल्क जमा करवाया गया था और सभी विवाहित जोड़ों को अलमारी ,कूलर ,कुर्सी ,गैस चूल्हा ,बक्सा ,प्रेस ,सूटकेश आदि गृहस्थी का सामान व चांदी के कुछ आभूषण भेंट स्वरूप दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हमीरपुर से विधायक मनोज प्रजापति रहें, जिन्होंने वर-वधू जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के संयोजक राहुल साहू(पत्रकार)रहें एवं संचालन में कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहू व सदस्य मइयादीन साहू ,दीपक साहू,अरुण कुमार वर्मा (प्रधान प्रतिनिधि),प्रदीप साहू,अयूब खान (टीचर) विपिन चौधरी पवन शिवहरे आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन एक निजी विवाह गृह में हुआ ,लेकिन आयोजन स्थल का परिसर सीमित होने की वजह से संकीर्णता साफ देखी गई। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक पक्ष से अधिकतम 50-50 लोगों को लाने की अनुमति थी ,लेकिन 17 जोड़ों के दोनों पक्षों के इस छोटे से परिसर में पंद्रह सौ से अधिक लोग जुटने के कारण अव्यवस्था दिखी ,वहीं अत्यधिक वाहनों की आवाजाही से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

