home page

देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 161 जोड़े बंधन में बंधे

 | 
देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 161 जोड़े बंधन में बंधे


देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 161 जोड़े बंधन में बंधे


देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 161 जोड़े बंधन में बंधे


देवरिया, 26 फ़रवरी (हि.स.)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राजकीय आईटीआई/केंद्रीय विद्यालय परिसर, देवरिया में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 161 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिनमें 154 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से एवं 07 मुस्लिम जोड़ों का निकाह विधिवत सम्पन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी देवरिया सदर, राजू मणि (एमएलसी प्रतिनिधि), अवधेश सिंह (एमएलसी प्रतिनिधि), पवन कुमार गुप्ता (प्रमुख, देवरिया सदर), सरिता प्रकाश (चेयरमैन, नगर पंचायत बैतालपुर), जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी देवरिया सदर एवं बैतालपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त दिनेश त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ) तथा राजेश सिंह श्रीनेत (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासंघ) सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और नवविवाहित जोड़ों को सफल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह योजना सभी वर्गों के लिए संचालित है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल ₹1,00,000 व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें से 60 हजार रुपये सीधे विवाहिता कन्या के बैंक खाते में अंतरित की जाती है, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन पर व्यय किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक