home page

मुरादाबाद जनपद में 1.50 लाख नए वोटर बने, सूची का प्रकाशन शुक्रवार को

 | 
मुरादाबाद जनपद में 1.50 लाख नए वोटर बने, सूची का प्रकाशन शुक्रवार को


मुरादाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रकिया में मुरादाबाद जिले में करीब डेढ़ लाख नए मतदाता बनाए गए हैं,जबकि 23 हजार वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं। शुक्रवार 10 अप्रैल को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।

एसआईआर अभियान शुरू होने से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या करीब 24.59 लाख थी। अभियान के दौरान कराए गए सत्यापन में 54 हजार वोटर मृत, एक लाख वोटर गैरहाजिर, 1.69 लाख मतदाताओं के नाम दो जगह पाए गए, जबकि सात हजार वोटरों के गणनापत्र जमा नहीं मिले। इसके बाद करीब 3.87 वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए। छह जनवरी को जारी अनंतिम सूची में 20,71,844 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। वहीं मैपिंग नहीं कराने और तार्किक विसंगतियों के आधार पर 5.67 लाख वोटरों को नोटिस जारी किया गया।

नोटिस के बाद साक्ष्य नहीं देने वाले और अन्य कारणों से करीब 23 हजार वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए। जबकि करीब डेढ़ लाख नए वोटर बनाए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि शुक्रवार को मतदाताओं की फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल