home page

इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में मुरादाबाद के 146 आईडिया चयनित: बबिता मेहरोत्रा

 | 
इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में मुरादाबाद के 146 आईडिया चयनित: बबिता मेहरोत्रा


इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में मुरादाबाद के 146 आईडिया चयनित: बबिता मेहरोत्रा


इंसपायर अवार्ड मानक योजना की जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी बबिता मेहरोत्रा ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 07 मार्च (हि.स.)। नवाचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना झंनक योजना के अंतर्गत देश के विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ नवाचारी आईडिया का चयन किया जाता है। इस वर्ष इस योजना के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में इस योजना के प्रारम्भ से अभी तक रिकार्ड 146 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

146 आईडिया चयनित

इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी बबिता मेहरोत्रा ने शनिवार को बताया कि इस योजना के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद देवेंद्र कुमार पांडेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने आईडिया ऑनलाइन माध्यम से भारत सरकार को भेजे थे,जिसमें से जनपद के बेसिक विभाग के जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं पब्लिक स्कूल के रिकाॅर्ड 146 विद्यार्थियों का चयन किया गया है । इस उपलब्धि पर जनपद मुरादाबाद पूरे प्रदेश में नवें स्थान पर आया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल