home page

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समारोह में सम्मानित हुए जिले के 138 प्रधान

 | 
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समारोह में सम्मानित हुए जिले के 138 प्रधान


टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समारोह में सम्मानित हुए जिले के 138 प्रधान


लखीमपुर खीरी, 24 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने की। इस दौरान 138 ग्राम पंचायत के प्रधानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं पांच टीबी के मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।

सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ गांव के हर घर तक पहुंचे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी के मरीजों को एक हजार रुपये प्रति माह दिया जा रहा है, जब तक उनका इलाज चलता है और यह सीधे उनके खाते में जाता है, जिससे वह इस बीमारी के दौरान पोषण युक्त आहार ले सकें और इसका लाभ भी बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है और आज 138 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में सम्मिलित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्तर तक भारत को टीबी मुक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी के फल स्वरुप विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीवी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें ईसानगर खमरिया ग्राम पंचायत के प्रधान को गोल्डन मोमेंटो सहित सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ 37 ग्राम पंचायत के प्रधानों को सिल्वर व 90 ग्राम पंचायत के प्रधानों को ब्रांज मोमेंटो व प्रमाण पत्र देखकर विशिष्ट अतिथियों व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया है। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले एसटीएस, एसटीएलएस व सीएचओ को भी सम्मानित किया गया है।

सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि टीबी हारेगा, देश जीतेगा के स्लोगन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है और इसी के परिणाम स्वरूप 138 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुई है। डबल इंजन की सरकार सभी के साथ सभी के विकास की बात करती है और कार्य कर रही है। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि आज का सम्मान समारोह इसलिए भी महत्वपूर्ण था की शासन की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक पहुंच रही है

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रमोद रावत द्वारा सम्मानित हुए सभी प्रधानों को क्षेत्र में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। इस दौरान जिला क्षय रोग कार्यालय से डिप्टी डीटीओ डॉ नवीन गुप्ता, रंजीत कुमार, अनुदीप वर्मा, करुणा वर्मा, पंकज परमी, संजय राय, नितेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनिल भार्गव व आलम खान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव