home page

गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी 12 विशेष ट्रेनें

 | 
गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी 12 विशेष ट्रेनें


मुरादाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और ग्रीष्म ऋतु में अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 12 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जो मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरेंगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05101-05102 गोरखपुर जंक्शन- न्यू दिल्ली- गोरखपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच चलेगी। 05101 गोरखपुर जंक्शन-न्यू दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 05102 न्यू दिल्ली- गोरखपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच चलेगी। दोनों ट्रेनें 13-13 फेरे लगाएगी।

रेलगाड़ी संख्या 05193-05194 छपरा- पठानकोट- छपरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलेगी। 05193 छपरा- पठानकोट साप्ताहिक 6 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच प्रत्येक सोमवार को व 05194 पठानकोट- छपरा साप्ताहिक 8 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें 15-15 फेरे लगाएगी। रेलगाड़ी संख्या 04512-04511 चंडीगढ़- पटना-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 10 जुलाई के बीच चलेगी। 04512 चंडीगढ़- पटना 16 अप्रैल से 9 जुलाई के बीच और 04511 पटना- चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 17 अप्रैल से 10 जुलाई के बीच चलेगी। दोनों ट्रेनें 13-13 फेरे लगाएगी।

रेलगाड़ी संख्या 04520-04519 भटिंडा- वाराणसी- भटिंडा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच चलेगी। 04520 भटिंडा- वाराणसी 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार और शनिवार को एवं 04519 वाराणसी- भटिंडा 16 अप्रैल से 17 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें 27-27 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 04312-04311 योग नगरी ऋषिकेश- कोलकाता - योग नगरी ऋषिकेश आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 17 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच चलेगी। 04312 योगनगरी ऋषिकेश- कोलकाता 17 जुलाई से 10 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार को और 04311 कोलकाता - योगनगरी ऋषिकेश 19 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें 13-13 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04624-04623 अमृतसर- कोलकाता- अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से 2 जुलाई के बीच चलेगी। 04624 अमृतसर- कोलकाता- अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से 29 जून के बीच प्रत्येक सोमवार को और 04623 कोलकाता अमृतसर 16 अप्रैल से 2 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें 12-12 फेरे लगाएगी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल