मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरेंगी 10 समर स्पेशल ट्रेनें
मुरादाबाद, 02 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 10 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह समर स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद रेल मंडल के कई स्टेशनों पर रुकेंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04209 वाराणसी से दिल्ली के लिए 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलेगी। सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेंगी। मुरादाबाद रेल मंडल के हरदोई रामपुर, मुरादाबाद और हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन 04210 दिल्ली से वाराणसी के लिए 16 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच चलेगी। यह दिल्ली से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर और हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
दूसरी समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलेगी। गाड़ी 04203 लखनऊ से हर सोमवार को 20 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल के बालमऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04204 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए 20 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच सप्ताह में हर सोमवार को चलेगी।
समर स्पेशल ट्रेन 04213 अयोध्या कैंट से आनंद विहार के लिए 16 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच हर रविवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। समर स्पेशल ट्रेन 04214 हर सोमवार और शुक्रवार को 17 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच चलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ में अप और डाउन में रुकेगी।
समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04010-04009 दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच 16 अप्रैल से 8जुलाई को सप्ताह में हर बृहस्पतिवार को चलेगी। सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए 17 अप्रैल से 10 जुलाई के बीच हर शुक्रवार को चलेगी। पांचवीं समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04652-04651 अमृतसर से जयनगर के बीच चलेगी। अमृतसर से जयनगर के लिए 1 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच सप्ताह में हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

