home page

पैट एग्जाम : परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए किया गया 10 विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन

 | 
पैट एग्जाम : परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए किया गया 10 विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन


पैट एग्जाम : परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए किया गया 10 विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन


मुरादाबाद, 01 नवम्बर (हि.स.)। यूपीएसएसएससी पैट एग्जाम (परीक्षा) के दौरान परीक्षार्थियों की सुगम एवं सुरक्षित रेल यात्रा के लिए मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए। परीक्षार्थियों की सुविधा सुगमता को ध्यान में रखते हुए 10 विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन किया गया एवं बरेली जंक्शन पर 2 प्रमुख ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 25 व 30 अक्टूबर और 1 नवम्बर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 आयोजित हुई। परीक्षार्थियों की अतिरिक्त यात्रा आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा व्यापक स्तर पर यात्री सुविधा, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक सुगमतापूर्वक एवं सुरक्षित पहुंचाने तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत उनकी वापसी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मंडल द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

25 व 30 अक्टूबर और आज 1 नवम्बर को मुरादाबाद–लखनऊ–मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल (04322/04321), मुरादाबाद–लखनऊ–मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल (04324/04323), शाहजहांपुर–बिजनौर–शाहजहांपुर अनारक्षित स्पेशल

(04325/04326), लखनऊ –बरेली–लखनऊ परीक्षा विशेष गाड़ी ( 05011/05012, बरेली–मथुरा कैंट–बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी (05310/05309) विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि परीक्षा के दौरान बरेली जंक्शन पर परीक्षार्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों के सुरक्षित आवागमन एवं गाड़ियों में सुगमतापूर्वक चढ़ने-उतरने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलगाड़ी संख्या 12558 एवं 13258 25 व 30 अक्टूबर और आज 1 नवम्बर को बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर 05 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव द्वारा रविवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रारंभिक आर्हता परीक्षा के दृष्टिगत स्टेशन पर की गई यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैट परीक्षा के दौरान परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के आगमन एवं प्रस्थान के समय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा निरीक्षण करते हुए निगरानी की गई ताकि परीक्षार्थियों द्वारा सुगमता एवं सुरक्षित रूप से आगमन प्रस्थान रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल