home page

हाथरस : कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 | 
हाथरस : कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू


हाथरस, 11 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के गौशाला रोड स्थित एमटीसी मॉल के कपड़ा शोरूम में गुरुवार 10 सितंबर की देर रात करीब 11 बजे आग लग गई। शोरूम से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आग की सूचना मिलते ही गौशाला रोड और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने में जुटे रहे। आग की तेज लपटों के कारण शोरूम के कांच के शीशे टूट गए और अंदर रखा कपड़ा और अन्य सामान भी चपेट में आने से लाखों के नुकसान होने की आशंका है।

सीओ हाथरस हिमांशु मधुर ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि शोरूम में लगी आग लगने का कोई सही कारण अभी तक पता नहीं हो सका है। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना