home page

सैफई सिंडिकेट' सत्ता के लिए देश तोड़ने पर अमादा : धर्मपाल सिंह

 | 
सैफई सिंडिकेट' सत्ता के लिए देश तोड़ने पर अमादा : धर्मपाल सिंह


लखनऊ, 23 जुलाई (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश के पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपाइयों ने जैसा हंगामा नई दिल्ली में किया है, उससे मुझे 'चोर मचाए शोर' वाली बात याद आ गई। मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ये वही निर्लज्ज लोग हैं, जिन्होंने यूपी की कई पीढ़ियों का भविष्य खराब कर दिया। नकल और पेपर लीक का पूरा संगठित गिरोह चलाने वाला 'सैफई सिंडिकेट' कैसे आज सत्ता के लिए देश तोड़ने पर अमादा गया है। जब कल्याण सिंह ने नकल विरोधी कानून लागू किया था। तब यही समाजवादी पार्टी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए पूरे प्रदेश में हंगामा कर रही थी। बाद में स्व. मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में जैसे ही सपा सत्ता में आई, तो शपथ ग्रहण के 30 मिनट के अंदर ही प्रदेश से नकल विरोधी कानून को वापस ले लिया। पशुधन मंत्री ने लिखा किसपा प्रमुख तो इससे भी और दो हाथ आगे निकले। सैफई सिंडिकेट का विस्तार करते हुए इन्होंने यूपी लोक सेवा आयोग को ही भ्रष्ट करने का काम कर दिया। सारे नियमों को ताक पर रखकर सीधे चेयरमैन पद पर अपने आदमी को बिठा दिया। 2015 में पीसीएस जैसी पवित्र परीक्षा का पेपर लीक करा दिया गया। धर्मपाल सिंह ने कहा किहालात ऐसे थे कि इन लोगों ने यूपी लोक सेवा आयोग को सैफ़ई सिंडिकेट का हिस्सा बना दिया और नियुक्तियाँ परिवार की पर्ची से होने लगी। दरअसल, ये वही 'सैफई सिंडिकेट' है जो दशकों तक यूपी में नकल, पेपर लीक, सॉल्वर गैंग, मुन्नाभाई गैंग और भर्ती घाटाले का पूरा ईको सिस्टम चलाया जाता था।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन