home page

सुलतानपुर : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

 | 
सुलतानपुर : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत


सुलतानपुर : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत


सुलतानपुर, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शनिवार दोपहर लखनऊ नाका रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक सर्राफा व्यापारी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सलाहपुर बरदहिया निवासी अनिल कुमार सोनी (35) के रूप मृतक की पहचान हुई है।

अनिल कुमार सोनी पैदल रेलवे लाइन पर चल रहा था तभी एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में उनका बायां हाथ कंधे से कट गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल जीआरपी को सूचना दी।

जीआरपी थाने के उप निरीक्षक आरिफ खान ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की गई। परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वह अपने घर के पास ही सर्राफा की दुकान चलाते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिजनों के अनुसार, दुकान के कर्ज और लोन की किश्तें जमा न कर पाने के कारण वह काफी परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी चंदा सोनी ने बताया कि अनिल आज लोन की किश्त जमा करने की बात कहकर घर से निकले थे।

अनिल के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा अमन 10 साल का है और प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर सलाहपुर में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि छोटा बेटा आयुष 7 साल का है और दूसरी कक्षा में है।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त