home page

सुनंदा शर्मा के गीतों पर झूमे फ्रेशर्स, सोहम-इशिका बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

 | 
सुनंदा शर्मा के गीतों पर झूमे फ्रेशर्स, सोहम-इशिका बने मिस्टर-मिस फ्रेशर


सुनंदा शर्मा के गीतों पर झूमे फ्रेशर्स, सोहम-इशिका बने मिस्टर-मिस फ्रेशर


सुनंदा शर्मा के गीतों पर झूमे फ्रेशर्स, सोहम-इशिका बने मिस्टर-मिस फ्रेशर


सुनंदा शर्मा के गीतों पर झूमे फ्रेशर्स, सोहम-इशिका बने मिस्टर-मिस फ्रेशर


उन्नाव, 26 सितंबर (हि.स.)। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित फ्रेश जेन फिएस्टा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शाम को पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की लाइव प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे, जबकि प्रतियोगिताओं के अंतिम दौर में सोहम अरोड़ा और इशिका चौधरी ने मिस्टर-मिस फ्रेशर 2026 का खिताब जीता।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित फ्रेशर पार्टी में दिनभर ग्रुप डांस, ग्रुप सिंगिंग, हैंड पेंटिंग समेत कई गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विनिथ कुमार नायर, प्रो वाइस चांसलर थिपेन्द्र पाल सिंह और रजिस्ट्रार शाह हर्षल अनिलभाई ने किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

मिस्टर एंड मिस फ्रेशर 2026 के चयन के लिए डांस, सिंगिंग, डिबेट, फाइन आर्ट्स, मॉडलिंग, मेकअप और थिएटर जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग चरणों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

शाम को आयोजित सेलिब्रिटी नाइट में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने लाइव प्रस्तुति दी। उनके लोकप्रिय पंजाबी गीतों पर छात्र-छात्राएं देर तक झूमते रहे। सुनंदा शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच प्रस्तुति देना उनके लिए खास अनुभव रहा। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में मिलने वाला जोश कलाकारों के लिए प्रेरणादायक होता है।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में बीबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) के विद्यार्थी सोहम अरोड़ा को मिस्टर फ्रेशर 2026 चुना गया। वहीं एमबीए डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की छात्रा इशिका चौधरी ने मिस फ्रेशर 2026 का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप