home page

समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित

 | 
समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित


बहराइच, 12 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर 5 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन सभागार में शुक्रवार काे माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समाज के प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित कराने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से ही शासन की योजनाओं का व्यापक लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया। सम्मेलन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी जनहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, सीएमओ डॉ संजय कुमार, डीआईओएस सर्वदानन्द, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य के. बी. इण्टर कालेज प्रकाश पटेल, शंकर इण्टर कालेज नानपारा के अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव, सर्वाेदय इण्टर कालेज मिहींपुरवा के मनोज कुमार यादव, जवाहरलाल राष्ट्रीय इ.का. नवाबगंज जगदीश प्रसाद वर्मा, सरस्वती विद्या मन्दिर के संजीव कुमार, महराज सिंह इ.का. अमित कुमार, राजकीय इ.का. रमपुरवा महेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA