home page

शिक्षक निर्वाचन के नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

 | 
शिक्षक निर्वाचन के नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद


शिक्षक निर्वाचन के नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद


शिक्षक निर्वाचन के नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद


शिक्षक निर्वाचन के नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद


शिक्षक निर्वाचन के नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद


गोरखपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)l उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन के दौरान मंडलायुक्त न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे परिसर में अधिकारियों की सक्रिय निगरानी के बीच प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह और नोडल एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का मुस्तैदी के साथ निर्वहन किया। नामांकन स्थल के प्रवेश द्वार से लेकर न्यायालय परिसर और नामांकन कक्ष तक सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई।

नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ आने वाले प्रस्तावकों के प्रवेश को भी निर्धारित व्यवस्था के तहत नियंत्रित किया गया। बिना आवश्यक अनुमति के किसी व्यक्ति को नामांकन स्थल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने पाए।

नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे। वहीं नोडल एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने प्रशासनिक स्तर पर प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की मौजूदगी के कारण परिसर में हलचल बनी रही, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही। अधिकारियों की सक्रियता के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनने दी गई। नामांकन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।

प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। प्रवेश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन पर विशेष ध्यान रहा। नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह और नोडल एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल की लगातार मौजूदगी और निगरानी के बीच नामांकन प्रक्रिया आज की शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय