home page

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान, 83,720 रुपये का राजस्व अर्जित किया

 | 
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान, 83,720 रुपये का राजस्व अर्जित किया


मुरादाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में बुधवार को शाहजहांपुर स्टेशन पर विशेष किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटिकट, अनियमित यात्रा आदि के कुल 116 मामलों में कार्रवाई करते हुए 83,720 रुपये का राजस्व अर्जित किया ।

मंडल के विभिन्न स्टेशनों से कुल 9 टिकट चेंकिंग स्टॉफ ने वाणिज्य निरीक्षक, शाहजहांपुर एसके ठाकुर एवं सीआईटी शाहजहांपुर नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के दाे स्टाॅफ के सहयोग से यह विशेष अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान शाहजहांपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15715, 14649, 15909, 14307, 14235, 15073, 15211, 55322, 55349, 13006, 13308, 15212, 03312, 15076, 22454, 15098 एवं 13152 सहित कुल 17 गाडियों को चेक किया गया।

विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 40 मामलों से किराया एवं जुर्माना सहित 30,745 रुपये, वसूला गया। अनियमित यात्रा के 75 मामलों से 52875 रुपये। गंदगी फैलाने के 01 मामलों से 100 रुपये की वसूली की गई। इस प्रकार कुल 116 मामलों में कार्रवाई करते हुए 83,720 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि मुरादाबाद मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करें। यात्रा नियमों का पालन करें तथा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल