home page

राज्यपाल ने किया एमसीएफ का निरीक्षण, नवाचार पर दिया जोर

 | 
राज्यपाल ने किया एमसीएफ का निरीक्षण, नवाचार पर दिया जोर


रायबरेली, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को रायबरेली पहुंचीं। यहां उन्होंने मार्डन कोच फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदक्षता, पारदर्शी प्रशासन और नवाचार पर विशेष ज़ोर दिया। राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके विस्तृत जानकारी भी ली।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बैठक में विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य महत्वपूर्ण यात्री डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर गहन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्पादन प्रक्रियाओं, उपयोग की जा रही तकनीकों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तार से पूछताछ की।राज्यपाल द्वारा उच्च-गुणवत्ता वाले रेल कोचों के निर्माण में फैक्टरी की क्षमता के विषय मे जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने उत्पादन को और बेहतर बनाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कर्मचारियों को कार्यदक्षता, पारदर्शी प्रशासन और नवाचार पर विशेष जोर देने की बात कही। उनकी उपलब्धियों को सराहा की। निरीक्षण के दैरान एमसीएफ के महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने राज्यपाल को फैक्टरी के विषय मे विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चिंतन और संवाद शिविर में भी हिस्सा लिया।

बैठक के बाद राज्यपाल ने फैक्टरी के शेल शाॅप का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि शेल शाॅप एमसीएफ की एक महत्वपूर्ण उत्पादन यूनिट है जहां ट्रेन के डिब्बों के बाहरी ढांचे का निर्माण किया जाता है। राज्यपाल ने शेल शाॅप का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने फैक्टरी के उपकरणों और आधुनिक तकनीक से तैयार हो डिब्बों की प्रक्रिया को भी समझा।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे