home page

यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी चंडीगढ़-हावड़ा-चंडीगढ़ आरक्षित समर स्पेशल एक्सप्रेस

 | 
यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी चंडीगढ़-हावड़ा-चंडीगढ़ आरक्षित समर स्पेशल एक्सप्रेस


मुरादाबाद, 18 अप्रैल (हि.स.)। ग्रीष्म काल में यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 04514/0453 चंडीगढ़-हावड़ा-चंडीगढ़ आरक्षित समर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04514 चंडीगढ़ से हावड़ा के लिए 18 अप्रैल, 22 अप्रैल और 27 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04513 हावड़ा से चंडीगढ़ के लिए 20 अप्रैल 24 अप्रैल और 29 अप्रैल को चलेगी। दोनों ट्रेनें 3-3 फेरे लगाएंगी, इसमें वातानुकुलित एवं स्लीपर कोच होंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04514 चंडीगढ़ से रात्रि 11ः45 पर चलेगी जो अंबाला कैंट, सहारनपुर होते हुए सुबह 6ः10 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद 6ः20 पर मुरादाबाद से चलकर बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन, आलम नगर, युटेरिया, सुल्तानपुर, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, एनएससी बोस, आसनसोल, वर्धमान, बंडेल जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 पर हावड़ा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04513 हावड़ा से सुबह 9 बजे चलेगी और उपरोक्त स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन शाम को 7:20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल