मथुरा : विधान परिषद की याचिका समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए जांच के निर्देश
मथुरा, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न सरकारी विभागों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में समिति के सदस्य रमा निरंजन, उमेश द्विवेदी, मुकुल यादव और ऋषिपाल सिंह के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी भी उपस्थित रहे।
अपूर्ण कार्यों पर सख्ती से निर्देश देते सभापति ने कहा जो कार्य अभी तक अधूरे हैं या जिन्हें स्वीकृति नहीं मिली है, उन्हें आगामी जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावों में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए। जाँच समिति का गठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता को निर्देश दिए गए कि पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाई जाए।
इस समिति में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी शामिल होंगे, जो स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
बैठक के दौरान सभापति ने सभी विभागों से कार्यों के टेंडर, वर्क-ऑर्डर, कार्य शुरू और पूर्ण होने की तिथि, लागत और स्थलीय निरीक्षण आख्या की विस्तृत जानकारी ली। सभापति अशोक अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होंने, निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। जनहित के रुके हुए कार्यों को अविलंब चिन्हित कर आगे बढ़ाया जाने को लेकर निर्देशित किया।
प्रशासन की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ, और सचिव आशीष कुमार सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग और परिवहन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

