home page

मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, हटाने और संशोधन करने के लिए प्राप्त हुए 6,400 आवेदन

 | 
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, हटाने और संशोधन करने के लिए प्राप्त हुए 6,400 आवेदन


मुरादाबाद, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को बताया कि एक दिन पूर्व विशेष अभियान दिवस पर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, नाम हटाने तथा मतदाता विवरण में संशोधन कराने के लिए 6,400 आवेदन प्राप्त हुए।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मुरादाबाद में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के अंतर्गत एक दिन पहले 17 अक्टूबर को आयोजित विशेष अभियान के दौरान सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची को अद्यतन बनाने तथा पात्र नागरिकों को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के उद्देश्य से आवेदन प्राप्त किए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 के कुल 4,753 आवेदन प्राप्त हुए। प्रवासी भारतीय निर्वाचकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6क के 12 आवेदन प्राप्त हुए। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 774 तथा मतदाता सूची में नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 861 आवेदन प्राप्त हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल