home page

मजदूर ने फांसी लगा कर दी जान

 | 

फर्रुखाबाद, 28 फरवरी (हि.स.) । थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला स्रावित खां निवासी 40 वर्षीय बादाम सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह शनिवार को अपने मकान के कमरे में लकड़ी के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर झूलते हुए पाए गए। परिजनोंको जब इसकी जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। बादाम सिंह की पत्नी का लगभग दस वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी संध्या (18) और सबसे छोटा पुत्र सिद्धार्थ (12) घर पर ही रहते हैं। परिजनों के अनुसार सिद्धार्थ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बादाम सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे ।

सूचना पर थाना मऊदरवाजा के प्रभारी अजब सिंह, काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल कन्हैया लाल चौधरी, कांस्टेबल सुभाष पांडेय, कांस्टेबल अनुज तिवारी एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar