मंडलायुक्त ने कछवा नगर पंचायत का किया निरीक्षण, अधूरी जानकारी पर जताई नाराजगी
मीरजापुर, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने नगर पंचायत कछवा में सोमवार को औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों और आय-व्यय की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई मामलों में अधूरी जानकारी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अधिशासी अधिकारी से चालू वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों तथा आय-व्यय की विस्तृत सूची मांगी, लेकिन तत्काल पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। वहीं गृह कर से संबंधित सूची मांगने पर भी अधूरी जानकारी प्रस्तुत की गई। इस पर मंडलायुक्त ने असंतोष जताते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि नगर पंचायत कार्यालय में आय-व्यय और कराए गए सभी विकास कार्यों की पूरी और अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान नगर पंचायत के कई स्थानीय लोग भी मंडलायुक्त से मिले और नगर पंचायत की दुर्दशा से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। लोगों ने सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों की धीमी गति और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

