home page

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती

 | 
भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती


भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती


भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

-बरहा के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुआ अखण्ड हनुमान चालीसा का पाठ

-देश भर से हजारों भक्तों ने किए संकट मोचक हनुमान का पूजन

चित्रकूट, 02 अप्रैल (हि.स.)। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में हनुमान जयंती का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।

कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध बरहा के प्राचीन हनुमान मन्दिर में भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। हजारों लोगों ने हवन-पूजन के साथ हनुमान जी के दर्शन कर मनोकामनाओं के पूरक भगवान कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।इसके अलावा हनुमान जयंती पर चित्रकूट के सिद्ध स्थल हनुमान धारा, लैना बाबा सरकार, बूढ़े हनुमान जी, नांदी हनुमान जी, राजापुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर, दास हनुमान मंदिर और बरहा हनुमान मंदिर आदि में खास आयोजन हुए। चौबीस घंटा रामनाम संकीर्तन के साथ हनुमान चालीसा व सुंदर कांड आदि के पाठ हुए। सुबह से देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। सबसे अधिक भक्तों की भीड़ हनुमान धारा, बरहा के हनुमान मन्दिर और लाइना बाबा हनुमान धाम में देखी गई। यह वह स्थान है जहां पर प्रभु राम के सेवक हनुमान को सबसे बड़ा सुख मिला था। बरहा के सुप्रसिद्ध हनुमान मन्दिर के महंत अमित दास महाराज ने बताया कि चित्रकूट विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ है। चित्रकूट में प्रभु श्री राम ने वनवास काल का सर्वाधिक साढ़े 11 वर्ष का समय व्यतीत किया था। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जी की भूमि से प्रकटी हुई मूर्ति है। इस प्राचीन मूर्ति के दर्शन और पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। दर्शन करने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता रामभक्त जगदीश प्रसाद गौतम ने बताया कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोभूमि है। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में बड़े हर्षोल्लास से हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। श्री गौतम ने बताया कि बरहा के प्राचीन हनुमान जी के दर्शन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में अखण्ड हनुमान चालीसा का पाठ का भी दिव्य आयोजन हो रहा है। इस मौके पर संत विपिन विराट महराज ,नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा,सभासद शंकर यादव,विश्व हिंदू परिषद के रामशरण तिवारी आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल