home page

फर्रुखाबाद में लू ने बढ़ायी परेशानी, तापमान रहा 42 डिग्री सेल्सियस

 | 
फर्रुखाबाद में लू ने बढ़ायी परेशानी, तापमान रहा 42 डिग्री सेल्सियस


फर्रुखाबाद, 23 जून (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में इन दिनों भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार काे तापमान में वृद्धि ने लोगों को झुलसा दिया है। कई दिनाें से गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि लोग अपने घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। साथ ही दिन के समय चलने वाली लू ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।

सार्वजनिक स्थथाें और बाजाराें में लाेग कम नजर आ रओ हैं। स्थिति ऐसी बन रही है कि दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं भीषण गर्मी व तेज गति से चल रही गर्म हवाओं में सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को आ रही हैं। फर्रुखाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 40°C से 42°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहा। फर्रुखाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 40°C से 42°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar