home page

प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : केशव प्रसाद मौर्य

 | 
प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : केशव प्रसाद मौर्य


-नारी शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान : केशव प्रसाद मौर्य -डिप्टी सीएम ने किया एनी बेसेंट गर्ल्स कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

प्रयागराज, 22 अप्रैल (हि.स.)। संगमनगरी आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार काे एनी बेसेंट गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस माैके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नवनिर्मित भवन के आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि एक बेहतर बुनियादी ढांचा विद्यार्थियों के भविष्य की नींव रखता है। एनी बेसेंट गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज का यह नया परिसर छात्राओं को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा। यह नवनिर्मित भवन न केवल क्षेत्र में नारी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगा, बल्कि छात्राओं को सुरक्षित और आधुनिक शैक्षिक वातावरण भी प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने सम्बोधन में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि चंद्रा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

शिक्षकों ने इस नए भवन को विद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र