पेंशनर्स सम्मान एवं सेवानिवृति भुगतान समारोह में 20 कर्मचारियों को मिले निपटान भुगतान प्रपत्र
| Apr 8, 2026, 22:13 IST
मुरादाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल कार्यालय, मुरादाबाद के मनन सभागार में बुधवार शाम को “पेंशनर्स सम्मान एवं सेवानिवृति भुगतान समारोह” में माह मार्च -2026 में सेवानिवृत्त 20 कर्मचारियों को निपटान भुगतान प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया I
सेवानिवृत्त हुए 20 रेल कर्मचारियों में 15 कर्मचारी ओपीएस स्कीम, 04 कर्मचारी एनपीएस स्कीम एवं 01 कर्मचारी यूपीएस स्कीम के अंतर्गत थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य हित निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेमशंकर झा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को निपटान भुगतान प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

