home page

पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन को मिल रही और मजबूती : अनिल दीक्षित

 | 
पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन को मिल रही और मजबूती : अनिल दीक्षित


कानपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। अमरपाल मौर्या के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के बीच भाजपा की विचारधारा और संगठन को और मजबूती मिल रही है। उनके नेतृत्व से पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में मदद मिल रही है। यह बातें बुधवार को भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहीं।

भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्या का बुधवार को कानपुर रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अमरपाल मौर्या दिल्ली से लखनऊ शताब्दी ट्रेन से जाते समय कानपुर पहुंचे थे। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमरपाल मौर्या के समर्थन में उत्साह जताया। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और विचारधारा को मजबूत करने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सांसद अमरपाल मौर्या ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अमरपाल मौर्या बुधवार को लखनऊ के विश्वेश्वरैया भवन में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, विनोद पाल, रामजी गुप्ता, अभिमन्यु सक्सेना, अजय राय, दीपक राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप