home page

पशु जैविक औषधि संस्थान के निर्माण कार्य के लिए 60.70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

 | 
पशु जैविक औषधि संस्थान के निर्माण कार्य के लिए 60.70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत


लखनऊ, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत पशु जैविक औषधि संस्थान के सुदृढ़ीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 60 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश में निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण व व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाये।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय