home page

नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग का संयुक्त मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव के सिखाए तरीके

 | 
नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग का संयुक्त मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव के सिखाए तरीके


मुरादाबाद, 18 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद मुरादाबाद में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा विषयक राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

नागरिक सुरक्षा विभाग एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मॉक ड्रिल का आयोजन होटल क्लार्क इन, वंडर लैंड, रामपुर रोड में किया गया। यह मॉक ड्रिल उप नियंत्रक नीरज चक एवं सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार, तुषार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सम्पन्न हुई।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय भूकंप से बचाव, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकास, घबराहट पर नियंत्रण तथा अग्निशमन यंत्रों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान फायर अलार्म बजने पर क्या करें, लिफ्ट का प्रयोग न करना, धुएं से बचाव तथा फोम टाइप अग्निशामक यंत्र के संचालन की पास विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा के वार्डनों ने पीली जैकेट में अनुशासित रूप से कुल 13 घायलों को निकाला। जिसमें उनके द्वारा 06 व्यक्तियों को बचाव की आपातकालीन विधियों और 07 व्यक्तियों को स्ट्रेचर से निकला गया। वार्डन ने समयबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल