home page

देवरिया में प्रशासनिक फेरबदल, दो उपजिलाधिकारियों के तबादले

 | 
देवरिया में प्रशासनिक फेरबदल, दो उपजिलाधिकारियों के तबादले


देवरिया, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को दो उपजिलाधिकारियों के स्थानांतरण कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बरहज के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के निलंबन के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए यह कदम उठाया गया है। रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को बरहज में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अवधेश कुमार निगम को अपर उपजिलाधिकारी सदर देवरिया के पद से हटाकर रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। ताकि प्रशासनिक कार्यों का संचालन निर्बाध रूप से जारी रह सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक