home page

दिव्यांगों के रोजगार, पुनर्वास और सम्मान के लिए समर्पित भाव से करूंगा काम : अभिषेक त्रिवेदी

 | 
दिव्यांगों के रोजगार, पुनर्वास और सम्मान के लिए समर्पित भाव से करूंगा काम : अभिषेक त्रिवेदी


कानपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने, उनके पुनर्वास और समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद दिव्यांगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

यह बातें शनिवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित प्रदेश संयोजक अभिषेक त्रिवेदी ने कहीं।भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक बनने के बाद अभिषेक त्रिवेदी का क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय और जिला पदाधिकारियों के साथ विभिन्न शहरों से आए दिव्यांगजनों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अभिषेक त्रिवेदी ने समस्याओं के समाधान के लिए जल्द काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा, सहायता और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगजनों की सेवा और सहायता को प्राथमिकता देते हुए संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्य आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अनुपम जैन, भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर दक्षिण के संयोजक पीयूष, सहसंयोजक अनिल सिंह, हृदय सिंह, करुणेश पांडेय और बांदा के धर्मेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप