home page

दलितों पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का सम्मान करती है भाजपा: ब्रजेश पाठक

 | 
दलितों पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का सम्मान करती है भाजपा: ब्रजेश पाठक


तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं अखिलेश यादव

लखनऊ,13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि ओबीसी कमीशन भाजपा ने बनाया, दो बार दलित राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया और डाॅ.ए.पे.जी.अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाकर अल्पसंख्यकों को सम्मान देने का काम भाजपा ने किया। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है और कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है। जमीन पर बदलाव साफ़ दिख रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने जारी बयान में कहा कि बिना ज़मीनी संघर्ष के राज परंपरा की तरह वंशानुक्रम में सत्ताधीश बनकर करिअर की शुरुआत करने वाले क्या जानें कि एक साधारण परिवार से निकलकर सामाजिक जीवन में काम करते हुए पहचान बनाना कितना कठिन होता है। जिस संघर्ष और अनुशासन को आप दरी बिछाकर आगे बढ़ना कह रहे हैं, वह आपकी प्रतिक्रियावादी अपरिपक्क राजनीतिक समझ को दर्शाता है । दरअसल कुछ लओग तुष्टीकरण की अंधी राजनीति में हिंदुओं से इतने दूर चले गये हैं कि वे दीपावली मनाने का भी विरोध करने लगे और ईद पर मिठाइयां बांटते फिर रहे हैं। इसलिए कह रहा हूं कि वे दूसरों पर उंगली न उठाएं, जो समाज को बांटकर राजनीति करते हैं।

उत्तर प्रदेश ने विपक्ष की सरकार में वह समय भी देखा है ,जब कानून-व्यवस्था कराह रही थी, दलितों कमजोरों का शोषण हो रहा था। भ्रष्टाचार आम बात थी और सरकार 'एक परिवार' और एक समुदाय-एक जाति तक ही सीमित थी।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन