home page

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में हिंडोले में विराजे राजाधिराज, भक्तों को दिए दर्शन

 | 
ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में हिंडोले में विराजे राजाधिराज, भक्तों को दिए दर्शन


मथुरा, 24 अगस्त (हि.स.)। सोमवार पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमारजी महाराज (कांकरोली नरेश, तृतीय पीठ) के निर्देशानुसार किया जाता है।

इसी परंपरा के तहत सोमवार शाम ठाकुर जी महाराज पवित्रा के हिंडोले में विराजमान हुए। पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने के उद्देश्य से घटा और हिंडोले में विराजमान कराया जाता है, और यह क्रम पूरे सावन मास तक जारी रहेगा। मंगलवार के संध्या उद्यापन दर्शन सायं 5 बजे खुलेंगे। शयन दर्शन सायं 7 बजे से 8 बजे तक होंगे, जिसमें ठाकुर जी महाराज लहरिया घटा में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार