home page

कृषि विभाग में 11 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक के पद पर मिली नियुक्ति

 | 

लखनऊ, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने सोमवार को सेवाकाल में दिवंगत हुए 11 सरकारी सेवकों के आश्रितों को कनिष्ठ सहायक (लिपिक मुख्यालय संवर्ग) के पद पर नियुक्ति प्रदान करने का आदेश जारी किया है। यह नियुक्तियां मृतक आश्रित नियमावली-1974 के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय समिति की संस्तुति पर की गई हैं।

नवनियुक्त कार्मिकों में पम्मी कुमारी, अयान रिजवान, सृष्टि कुशवाहा, पंकज राठौर, नित्या तिवारी, अनिकेत कुमार, प्रीती कुशवाहा, जीशान अली, ब्रजेन्द्र कुमार, अजीत सिंह और पुलकित श्रीवास्तव शामिल हैं। इन्हें वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 (रुपये 21,700-69,100) पर मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों में तैनात किया गया है।

कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि सभी चयनित अभ्यर्थी 30 दिन के भीतर आवश्यक स्वास्थ्य व चरित्र प्रमाण पत्रों के साथ अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन