home page

आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव व रजत जयंती समारोह का शुभारंभ

 | 
आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव व रजत जयंती समारोह का शुभारंभ


मुरादाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में वेद मंदिर आर्य समाज दीनदयाल नगर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं रजत जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ यज्ञ के साथ हुआ। शशांक चौधरी वर्षा चौधरी, उमेश आर्य, अर्चना आर्य आदि की यज्ञमानी में आर्य गुरुकुल नोएडा के प्राचार्य आचार्य जयेन्द्र ने यज्ञ सम्पन्न कराया।

भजनोपदेशक नोएडा से पधारी संगीता आर्या ने अपने प्रभुभक्ति के भजनों से सभी को भक्तिरस मे सराबोर कर दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र पाल सिंह यादव की रही।

कार्यक्रम के संयोजक वैदिक पुरोहित पं लाल किशोर शास्त्री व उमेश आर्य, संजय आर्य रहे। इस दौरान उपदेश चंद्र अग्रवाल, उमेश चंद्र, सीता प्रकाश, पुनीत रस्तोगी, संजय अरोरा, सचिन अग्रवाल, कपिल गुप्ता, मथुरा प्रसाद, प्रदीप विश्नोई, पुष्पा आर्य, अर्चना आर्य, शिवन्या, शन्नो गुप्ता, कमलेश गोयल, अजब सिंह आर्य, विजय कुमार अग्रवाल, विनोद मुनि, भगवान सिंह, पूनम शास्त्री, नरेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल आदि भारी संख्या में क्षेत्र वासियों व समाज के सदस्यों की उपस्तिथि रही।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल