home page

अभिषेक सिंह बने उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ मुरादाबाद के अध्यक्ष, उदयराज मंत्री निर्वाचित

 | 
अभिषेक सिंह बने उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ मुरादाबाद के अध्यक्ष, उदयराज मंत्री निर्वाचित


अभिषेक सिंह बने उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ मुरादाबाद के अध्यक्ष, उदयराज मंत्री निर्वाचित


मुरादाबाद, 01 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी जनपद शाखा मुरादाबाद का चुनाव रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी गोपीकिशन की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। जिसमें अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी के अध्यक्ष बने और उदयराज मंत्री निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी गोपी किशन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सिंह और संजीव कुमार सक्सेना के बीच मुकाबला हुआ। इस पद पर कुल 76 मत पड़े, जिसमें अभिषेक सिंह को 68 और संजीव कुमार सक्सेना को आठ मत मिले। इस प्रकार अभिषेक सिंह ने 60 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

मंत्री पद के लिए उदयराज और नावेद सिद्दीकी आमने-सामने थे। कुल 76 मतों में उदयराज को 44 और नावेद सिद्दीकी को 32 मत प्राप्त हुए। इस तरह उदयराज मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनीता रानी और अनिल कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला हुआ। कुल 74 मतों में अनिल कुमार श्रीवास्तव को 67 तथा अनीता रानी को सात मत मिले। अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जीत हासिल की।

वहीं संयुक्त मंत्री पद पर असलम और हरकेश कुमार के बीच मुकाबला हुआ। कुल 75 मतों में हरकेश कुमार को 60 और असलम को 15 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार हरकेश कुमार संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार, संगठन मंत्री पद पर ऐजाज अहमद, ऑडिटर पद पर सोनू सिंह तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद पर शिवानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल