home page

सचिवालय सुपर लीग में सचिवालय विंग और सुपर किंग्स ने दर्ज की जीत

 | 
सचिवालय सुपर लीग में सचिवालय विंग और सुपर किंग्स ने दर्ज की जीत


देहरादून, 05 अप्रैल (हि.स.)। देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को सचिवालय सुपर लीग 2026 के दो मैच खेले गए। पहले मैच में सचिवालय विंग्स और दूसरे मैच में सचिवालय सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की।

सचिवालय विंग्स और सचिवालय लायंस के बीच खेले गए मैच में विंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 06 विकेट पर कुल 180 रन बनाए। देवेंद्र सिंह रावल ने 75 रन बनाए। मदन और प्रमोद ने 02-02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस 4 विकेट पर 161 रन ही बना सकी। मदन ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। संजय जोशी ने 02 विकेट लिए। इस तरह सचिवालय विंग्स ने यह मैच 19 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र रावल को दिया गया।

दिन का दूसरा मैच सचिवालय सुपर किंग्स और सचिवालय राइजिंग के बीच खेला गया। सचिवालय राइजिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 84 रन बनाए, अमित सतवाल ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। नरेश ने 06 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने 10 ओवर में 05 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अमित तोमर ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। राकेश जोशी ने 05 विकेट लिए।

इस तरह सुपरकिंग्स ने मैच 05 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नरेश को दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह