home page

मुरादाबाद के विख्यात ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

 | 
मुरादाबाद के विख्यात ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल


मुरादाबाद, 11 जून (हि.स.)। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मुरादाबाद जिले के होनहार खिलाड़ी विख्यात कत्याल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। छह से दस जून तक बरेली में आयोजित इस प्रतियोगिता में विख्यात ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि खिताबी मुकाबले में उन्हें लखनऊ के लक्ष्य कुमार से 2-3 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

जिला टेबल टेनिस क्लब के संयोजक शावेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता में विख्यात कत्याल ने सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए युवान पांडेय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्णायक सेट में लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विख्यात को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल