home page

अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट: द आर्यंस व सैंट पाल की टीम जीती

 | 
अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट: द आर्यंस व सैंट पाल की टीम जीती


मुरादाबाद, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि डीएसए मुरादाबाद एवं अवस्थी मेमोरियल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रुप ए के दो मुक़ाबले खेले गये।

पहला मुक़ाबला रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी और द आर्यंस क्रिकेट अकैडमी के बीच और दूसरा मुक़ाबला सैंट पाल क्रिकेट अकैडमी और एमपीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। जिसमें द आर्यंस क्रिकेट अकैडमी ने 5 विकेट से जीत व सैंट पाल क्रिकेट अकैडमी ने 111 रन से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी 19.1 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए द आर्यंस क्रिकेट अकैडमी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच सतीश गौतम को चुना गया।

दूसरा मुक़ाबला सैंट पाल क्रिकेट अकैडमी और एमपीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एम पी एस क्रिकेट अकैडमी 13.3 ओवर में मात्र 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ़ द मैच यश व्यास को चुना गया।

अम्पायर की भूमिका में रईस अहमद व शमशाद अल्वी रहे। कमेंट्री नज़ाकत अली ने की। स्कोरर चन्द्र प्रताप रहे। मैच के दोरान डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन, मिर्जा दानिश आलम, सलीम ख़ान, आदि रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल