home page

इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में सुप्रीम इलेवन की टीम 79 रनों से जीती

 | 
इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में सुप्रीम इलेवन की टीम 79 रनों से जीती


मुरादाबाद, 02 नवम्बर (हि.स.)। रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद के मैदान पर सोमवार को इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में सुप्रीम इलेवन ने मिडटाउन मेवरिक्स को 79 रनों से हरा दिया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता ने बताया कि आज सुप्रीम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। नसीम अहमद ने 40 गेंदों में 51 और दाऊद मलिक ने 49 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। मोहिब हुसैन ने 24 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। इसके अलावा शाहवेज ने 23 रन का योगदान दिया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मिडटाउन मेवरिक्स की टीम 19.4 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। मो. फरीद ने 25 गेंदों में 32 रन और राहिल ने नाचाद 15 रन बनाए। सुप्रीम इलेवन की ओर से मोहिब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके। शम्स अली खान ने एक विकेट लिया। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने पर मोहिब हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल