मुरादाबाद के एथलीट सुमित यादव ने 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
| Sep 17, 2026, 17:24 IST
मुरादाबाद, 17 सितंबर (हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के निवासी एथलीट सुमित यादव ने देहरादून में आयोजित 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर पीतलनगरी मुरादाबाद का नाम रोशन किया है।
एथलीट सुमित यादव के कोच गौरव कश्यप ने गुरुवार को बताया कि उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में देहरादून में 14 से 16 सितंबर तक 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें एथलीट सुमित यादव ने अंडर 14 वर्ग की 60 मी हर्दल्स स्पर्धा में हिस्सा लिया। सुमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिनिधियों को पीछे छोड़कर अव्वल स्थान प्राप्त किया।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

