स्टेट सब जूनियर स्टेट जूडो चैपियनशिप के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन
| Feb 23, 2026, 19:40 IST
मुरादाबाद, 22 फरवर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के समन्वय से 25 से 27 फरवरी तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब जूनियर स्टेट जूडो चैपियनशिप के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन सोमवार को सोनकपुर स्टेडियम में किया गया।
जूडो रेफरी संजय गिरी ने बताया ट्रायल में मंडल के 70 खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। अब यह खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान रेफरी संजय गिरि, सुहेल अहमद, महेश सैनी, सुमित यादव, पिंटू सैनी, निशांत सिंह, एकांश गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

