home page

सेंट पॉल क्रिकेट अकेडमी ने 9 विकेट से और रुक्मणी क्रिकेट अकेडमी 38 रन से जीती

 | 
सेंट पॉल क्रिकेट अकेडमी ने 9 विकेट से और रुक्मणी क्रिकेट अकेडमी 38 रन से जीती


मुरादाबाद, 31 मार्च (हि.स.)। वर्ष 1956 से हर वर्ष आयोजित हो रहे अवस्थी मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सातवें दिन एमपीएस के मैदान पर दो सेमीफ़ाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुर्गा क्रिकेट अकेडमी और सैंट पॉल क्रिकेट अकेडमी के बीच और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्काईलाइन स्पोर्ट्स और रुक्मणी क्रिकेट अकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें सैंट पॉल क्रिकेट अकेडमी ने 9 विकेट से जीत हासिल की और रुक्मणी क्रिकेट अकेडमी को 38 रन से विजय मिली।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया डिस्टिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद एवं अवस्थी मेमोरियल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्गा क्रिकेट अकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 18.5 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सैंट पॉल क्रिकेट अकेडमी के लिए ग़ैदबाज़ी में शिवम् शर्मा और मिर्ज़ा इन्तज़ार बेग ने 3-3 व यथार्थ व्यस्त और विवेक यादव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष का पीछा करते हुए सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए आर्यन चौधरी ने नाबाद 50, सोनू कुमार ने 36 व रणजी खिलाड़ी शिवम् शर्मा ने नाबाद 27 रन बनाए। दुर्गा क्रिकेट अकैडमी के लिए मौहम्मद कौनैन ने 1 विकेट लिया। इस तरह यह मुक़ाबला सैंट पॉल क्रिकेट अकेडमी ने 9 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शिवम् शर्मा को चुना गया।

दूसरा मुक़ाबला स्काईलाइन स्पोर्ट्स और रुक्मणी क्रिकेट अकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्काईलाइन स्पोर्ट्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। रुक्मणी क्रिकेट अकेडमी बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए देव पैसल ने 34, रणजी खिलाड़ी ऋतुराज शर्मा ने 32, अब्दुल वसीम ने 28 व अमन नवाब ने 19 रन बनाए। स्काईलाइन स्पोर्ट्स के लिए गेंदबाज़ शिवा सिंह ने 4 व उमैर अहमद और मोहम्मद नवील ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काईलाइन स्पोर्ट्स 18.1 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए सिद्धार्थ चौधरी ने 33, शिवा सिंह ने 26 व मिर्जा दानिश आलम ने 14 रन बनाये। रुक्मणी क्रिकेट अकेडमी के लिए ऋतुराज शर्मा ने 3 व कृष्णा यादव और मोहम्मद अरवाज़ ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मैच रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने 38 रन से जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच ऋतुराज शर्मा को चुना गया। अम्पायर की भूमिका में रईस अहमद व शमशाद अल्वी रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल