home page

एशियाई पैरा खेल: टेबल टेनिस में सोनलबेन और भाविना पटेल ने जीते कांस्य पदक

 | 
एशियाई पैरा खेल: टेबल टेनिस में सोनलबेन और भाविना पटेल ने जीते कांस्य पदक


आइची-नागोया, 20 अक्टूबर (हि.स.)। एशियाई पैरा खेल-2026 में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों सोनलबेन पटेल और भाविना पटेल ने महिला एकल की अपनी-अपनी श्रेणियों में कांस्य पदक जीते। दोनों खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर भारत की पदक संख्या में इजाफा किया।

महिला एकल वर्ग-3 के सेमीफाइनल में सोनलबेन पटेल को दक्षिण कोरिया की यून जियू ने सीधे गेमों में 11-7, 11-5, 11-6 से हराया। इस हार के साथ सोनलबेन का फाइनल में पहुंचने का अभियान समाप्त हो गया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

वहीं, महिला एकल वर्ग-4-5 के सेमीफाइनल में पैरालंपिक पदक विजेता भाविना पटेल को चीन की झांग बियान के खिलाफ 7-11, 5-11, 7-11 से हार झेलनी पड़ी। इस परिणाम के साथ भाविना ने भी कांस्य पदक हासिल किया।

सोनलबेन और भाविना के इन पदकों से एशियाई पैरा खेलों में भारतीय दल की पदक संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने महाद्वीपीय स्तर पर भारतीय पैरा टेबल टेनिस की मौजूदगी को एक बार फिर रेखांकित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे